*मनावर ~मनावर में पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जनवरी को सफल आयोजन हेतु स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई*~~
निलेश जैन मनावर ~~
पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जनवरी 2020 के सफल आयोजन हेतु स्कूली बच्चों की रैली आज 18 जनवरी को कन्या शाला मनावर से निकाली गई। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी.एस.चौहान द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में पल्स पोलियो अभियान के नारे लगाते हुए बच्चे लोगों में जागरूकता का संदेश देते हुए रैली मनावर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुई वापस कन्या शाला मनावर पर समाप्त हुई रैली में स्वास्थ्य विभाग के खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर, सुपरवाइजर आनंद जर्मन, महिला सुपरवाइजर रामा घाटे एवं सुनीता गायकवाड स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुलसा वैष्णव एवं भावना परमार एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भाग लिया गया।
Home
धार
*मनावर ~मनावर में पल्स पोलियो अभियान के तहत 19 जनवरी को सफल आयोजन हेतु स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई*~~
निलेश जैन मनावर ~~
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: