।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 22 जनवरी 2020 बुधवार संवत् 2076 मास माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात 01:51 बजे तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 07:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:00 बजे होगा । मूल नक्षत्र मध्य रात्रि 12:24 बजे तक रहेंगा पश्चात पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धनु राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल दोपहर 12:42 से 02:01 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार, एम.पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।
वृषभ :~ हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
मिथुन :~ मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।
कर्क :~ आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।
सिंह :~ आज आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही कोई पुण्यकार्य होगा। आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी।
कन्या :~ आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
तुला :~ नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
वृश्चिक :~ परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्ठान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा।
धनु :~ संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।
मकर :~ मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे। बाई आँख में तकलीफ होगी । स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचें ।
कुंभ :~ मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। पत्नी और संतानों से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी- धंधा में बहुविध लाभ की प्राप्ति होगी।
मीन :~ आपके हरे कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेंगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: