राजोद~ राजवर्धनसिंह दत्तिगांव को मध्यप्रदेश शासन में उद्योग मंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर राजोद में नगरवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~ राजवर्धनसिंह दत्तिगांव को मध्यप्रदेश शासन में उद्योग मंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर राजोद में नगरवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल बजे, ताशे बजे फूटे खूब पटाखे। लोगों के बीच खुशी इतनी जैसे खुद यहाँ का नागरिक बना हो मंत्री।
उद्योग मंत्री राजा राजवर्धनसिंह दत्तिगांव के प्रथम नगर आगमन जोरदार स्वागत सत्कार किया। उद्योग मंत्री दत्तिगांव के बस स्टैंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता दत्तिगांव को लेकर श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर ले गए जहाँ पर दत्तिगांव ने बाबा गणेश का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस के नेतृत्व में ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री दत्तिगांव ने कहा कि मेरा राजोद से आत्मीय रिश्ता है, मुझे तो सिर्फ काम करना है। राजोद क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है यहां बहुत जल्द कृषि आधारित उद्योग लगाया जायेगा जिससे किसान वर्ग को बहुत फायदा मिलेगा। राजोद पेयजल योजना भी मंजूर हो चुकी है जल्द ही यहां की जनता को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। दत्तिगांव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये सभी का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। बाईपास मार्ग पर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, निपावली में ग्राम वासियों ने, मंडी व्यापारी संघ, डॉ ओपी परमार, डॉ मधुसूदन परमार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, दत्तिगांव मित्रमंडल से दीपक धाकड़ की टीम, हायर सेकेंडरी स्कूल से शाला परिवार, गणपत भगत, कन्हैयालाल पटेल, ठिकाना खेरखेड़ा से रामेश्वरसिंह राठौर, उपसरपंच प्रतापसिंह राठौर, नरेन्द्रसिंह राठौर, कृष्णपालसिंह राठौर, ठिकाना गोंदीखेड़ा के नागरिकगण आदि ने गर्मजोशी से उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तिगांव का स्वागत किया। इस दौरान ओमनारायणसिंह संदला, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, संजय बघेल, दीपक फेमस, मुकेश शर्मा आदि लोग थे।
Home
धार
राजोद~ राजवर्धनसिंह दत्तिगांव को मध्यप्रदेश शासन में उद्योग मंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर राजोद में नगरवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: