बाकानेर~64 योगिनी नव दुर्गा मंदिर समिति का गठन~~
बाकानेर सैयद रिजवान अली~~
50 वर्षों से चल रहे चेतना मित्र मंडल की वार्षिक बैठक शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात्रि में आयोजित की गई मंदिर परिसर बैठक में चेतना मित्र मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे इस अवसर पर चौसठ योगिनी नव दुर्गा मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें समिति अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह दरबार जलदूत संरक्षक प्रकाश चंद्र पंजाबी संयोजक बाबूलाल सिसोदिया उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौहान एवं नंदराम पाटीदार कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता सचिव रविन्द्र नामदेव सह सचिव जितेन्द्र कानुनगो एवं प्रचार प्रसार मंत्री अरुण वैष्णव को बनाया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रकाश चंद्र पंजाबी ने मंदिर में किए गए कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी तथा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य में सहयोग के लिए दानदाताओं का आभार प्रकट किया आभार प्रकट वरिष्ठ सदस्य अरविंद सदावर्ते ने माना बैठक पश्चात दूध वितरण किया गया उक्त जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी सुनील जायसवाल ने दी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: