*झाबुआ~भगवान बिरसा की जय जय कार से गूंज उठा मेघनगर, पलवाड*~~
*हाथ में भगवा पताका लिए, 800 वाहन की भव्य रैली निकली*~~
*ब्युरो दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ...9685952025*~~
झाबुआ - मंगलवार को हिंदू युवा जनजाति संगठन के तत्वाधान में पीपलखूंटा से मेघनगर भव्य दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली 15 नवंबर जनजाति गौरव दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती प्रचार प्रसार हेतु निकाली गई । वाहन रैली में भगवान बिरसा मुंडा की जय जय कार एवं हाथों में धर्म ध्वजा भगवा पताका लिए 800 से अधिक दो पहिया वाहन मंगलवार को प्रातः रैली हनुमंत पवित्र तीर्थ स्थल पीपल खूंटा से प्रारंभ होकर बारह टोड़ी रंभापुर मेघनगर अंतरवेलिया होते हुए पुनः मेघनगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मेघनगर आश्रय में सभा के रूप में संपन्न हुई। 6
*सभा में बिरसा मुंडा जयंती को लेकर हुई चर्चा*
सर्वप्रथम सभा के मंच पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर धूप ध्यान किया गया। आयोजित सभा में मंच पर विशेष रूप से ट्राइबल इंडिया टीवी की निदेशक अशोक शरण, वनवासी कल्याण व जनजाति क्षेत्रीय प्रमुख श्यामा ताहेड राजस्थान से हिन्दू संगठन के प्रमुख लक्ष्मण सिंह सभा में मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक शरण ने कहा कि आदि काल से प्रकृति के समीप निवास कर विभिन्न कलाओं का विकास आदिवासियों ने किया है। देश ही नही बल्कि पूरे विश्व मे अलग-अलग जगह निवास करने वाले जनजातीय समूहों द्वारा प्रकृति से उनके गहरे प्रेम के माध्यम से प्रकृति को संरक्षति करने का संदेश दिया जाता रहा है। श्यामा ताहेड ने उद्बोधन में कहा कि इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे आदिवासी नायक हैं जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दिशा बदल कर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। लक्ष्मण सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए भगबान बिरसा मुंडा ने एक बेहतर नायक और समाज सुधारक की भूमिका अदा की। अंग्रेजों और शोषकों के खिलाफ संघर्ष भी जारी रखा। उन्हें पता था कि बिना धर्म के सबको साथ लेकर चलना आसान नहीं होगा। इसलिए बिरसा ने हिन्दू धर्मों की अच्छाइयों से अपने अनुयायियों को उसका पालन करने के लिए प्रेरित किया। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं उक्त दिन जनजाति गौरव दिवस के रूप में घर-घर जयंती मनाने का आह्वान भी किया
*जनचेतना वाहन रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत*
पीपल खुटा मुख्य द्वार पर समाजसेवी जामू सहलोत मित्र मंडल, रंभापुर राम मंदिर चौराहा पर डॉक्टर हितेश खतेड़िया मित्र मंडल, मुख्य बाजार में निर्मल भरपोड़ा लव सैनिक मित्र मंडल, टेंपो स्टैंड पर अभय जैन सकल हिंदू समाज द्वारा स्वागत किया गया।वहीं ग्राम खच्चा टोडी बड़ा घोसलीया में समाजसेवीयो सकल हिन्दू समाज एवं लव सैनिकों द्वारा वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मेघनगर में टेंपो स्टैंड पर सकल हिंदू समाज, आजाद चौक पर विश्व हिंदू परिषद सकल हिन्दू समाज, सदर बाजार में दिलीप देवाना उत्सव समिति, दशहरा मैदान पर सुशीला भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा,शौर्य भारती संस्था, साईं चौराहे पर धर्मेंद्र पाटीदार एवं साई मित्र मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत सम्मान किया।
Home
झाबुआ
*झाबुआ~भगवान बिरसा की जय जय कार से गूंज उठा मेघनगर, पलवाड*~~
*हाथ में भगवा पताका लिए, 800 वाहन की भव्य रैली निकली*~~
*ब्युरो दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ...9685952025*~~
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: