धार ~भोज जागरूक महिला मंडल सोसायटी द्वारा नारी सम्मान का आयोजन~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
धार ~महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं को सम्मान देने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश में सम्मान अभियान शुरू किया गया है | इसी अभियान के तहत सामाजिक संस्था भोज जागरूक महिला मंडल सोसाइटी और खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 4 में महिला प्रकोष्ठ थाना धार डीएसपी यशस्वी शिंदे ने बालिकाओं को समझाइश दी कि किस तरह से कहीं पर भी मुसीबत में फंसने पर पुलिस की मदद ली जा सकती है | उन्होंने कहा कि लड़कियां बिना किसी डर के थाने पर आ सकती हैं और उनकी समस्या को महिलाओं द्वारा ही सुना जाएगा इसलिए उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है | नगर पुलिस अधीक्षक धार सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि लड़कियां हो या लड़के , उन्हें किसी भी तरह से फेसबुक या सोशल मीडिया पर अपनी सारी जानकारी नहीं देना चाहिए | उसका क्या दुष्प्रभाव पड़ता है इसकी विस्तृत जानकारी दी | जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एस विनीता ने बालिकाएं किस तरह से विधिक सहायता ले सकती हैं इसके बारे में विस्तार से बताया | जिला एवं विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल ने विधिक की स्कीम के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी | कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य सुनीता विजयवर्गीय ने बताया कि यदि लड़कियों के परिवारजन उनका सहयोग करें तो लड़कियां बहुत हद तक देश में अपना नाम रोशन कर सकती हैं | उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य वाजपेई मैडम ने बालिकाओं को अपने घर , परिवार व देश का नाम रोशन करने की सलाह दी | जिला युवा समन्वयक स्वप्निल देशमुख ने नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं की बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी | खेल प्राधिकरण के हेमंत सुधीर ने बालिकाओं को यदि वे किसी मुसीबत में फंस जाती हैं तो अपने आप को बचाने के तरीके बताए | शालिनी कटारे ने अपने बचाव की अनेक ट्रिक्स स्टेज पर करकर दिखाई | कार्यक्रम का संचालन मीना अग्रवाल ने किया | स्वागत उद्बोधन श्रीकांत द्विवेदी ने किया | कार्यक्रम में गुरुवंत कौर , माधुरी यादव , शीला डावर , मनीषा टिटवानिया , रजनी जायसवाल , जीत कौर , श्याम राठौर , जगदीश शर्मा , लेखा शर्मा उपस्थिति थे | आभार प्रदर्शन डोरथी यादव ने किया |
Home
धार
धार ~भोज जागरूक महिला मंडल सोसायटी द्वारा नारी सम्मान का आयोजन~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
Post A Comment: