झाबुआ~10 दिन में बादाम 350 रुपए,खसखस 400 रुपए महंगी-पहले 5 रुपए में 88 ग्राम बिस्किट आ रहा था,लेकिन अब 5 रुपए में 60 ग्राम बिस्किट~~
झाबुआ। संजय जैन~~
त्योहार के पहले लोगों को महंगाई की डबल मार पड़ गई है। त्योहार के समय भाव बढऩे से इसका सीधा असर आम व्यक्ति के किचन पर पड़ रहा है। बादाम के दाम में भी पिछले 10 दिन में 350 रुपए की वृद्धि हुई है। अब बढ़कर दाम थोक बाजार में 1000 रुपए है। जबकि फुटकर में दाम 1100 रुपए पार कर गया है। वहीं अफगानिस्तान से आने वाले खसखस के दाम 15 दिन पहले 1400 रुपए थे। वर्तमान में खसखस के दाम 1800 रुपए प्रतिकिलो हो गया है। शकर में पिछले सात दिनों में करीब 4 रुपए बढ़कर भाव 40 रुपए प्रतिकिलो हो गए हैं। इधर मंगलवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ने भी लोगों को झटका दे दिया। एक बार में 25 रुपए की बढ़ोतरी हो गई। अब बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 940 रुपए का मिलेगा।
दीवाली तक 42 रुपए प्रति किलो हो सकती है शकर.......
शकर के भावों में आई अचानक तेजी से बाजार में असर दिखने लगा है। लंबे समय से शकर के भाव 35 से 36 रुपए प्रतिकिलो चल रहे थे। 1 अगस्त को 36 रुपए तो 9 अगस्त को 35 रुपए प्रतिकिलो शकर बिक रही थी। लेकिन पिछले 7 दिनों में लगातार भाव बढ़ते गए। 15 अगस्त को 37 रुपए तो 17 अगस्त को भाव बढ़कर 40 रुपए प्रतिकिलो हो गया। शहर के कारोबारियों की माने तो शकर के भाव में आगे भी तेजी रहेगी और लोगों को दीवाली तक महंगी शकर खाना पड़ ेगी। भाव 42 रुपए किलो तक जा सकते हैं।
पहले 5 रुपए में 88 ग्राम बिस्किट आ रहा था,लेकिन अब 5 रुपए में 60 ग्राम बिस्किट ......
किराना व्यापारी पद्मावती किराना के राजेश मेहता ने बताया कि बिस्किट और कपडे धोने की साबुनों पर दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन उनका वजन घटा दिया गया है। पहले 5 रुपए में 88 ग्राम बिस्किट आ रहा था,लेकिन अब 5 रुपए में 60 ग्राम बिस्किट आ रहा है। शकर का देश में त्योहारी ग्राहकी के कारण भी मांग बढऩे से भाव पर असर पडा है। दो दिन में डेढ़ सौ रुपए की तेजी रही है। यह तेजी आगे भी जारी रहेगी
Post A Comment: